मुंबई लोकल ट्रेन सेवा आंशिक रूप से प्रभावित, यात्री नाराज…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 05 Oct 2023 03:17 PM
मुंबई लोकल ट्रेन सेवा आंशिक रूप से प्रभावित, यात्री नाराज…
ऑडियो सुनें

मुंबई: मध्य रेलवे ने रात में निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं होने पर बृहस्पतिवार सुबह मुंबई के पास बेलापुर और पनवेल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेनों के परिचालन को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मध्य रेलवे ने बताया कि ट्रांस-हार्बर लाइन पर बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक बेलापुर (नवी मुंबई) और पनवेल (रायगढ़) के बीच ट्रेनें नहीं चलेंगी। कुछ यात्रियों और दफ्तर जाने वाले लोगों ने दावा किया कि उन्हें इस स्थिति में बेलापुर और पनवेल स्टेशनों के बीच हार्बर लाइन की ट्रेनें लेने के लिए मजबूर होना पड़ा जो लगभग 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।

मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने पुष्टि की कि ट्रांस-हार्बर लाइन पर रात के दौरान निर्धारित समय से कार्य पूरा न होने के कारण बेलापुर-पनवेल के बीच ट्रांस हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई।

उन्होंने कहा,”यार्ड में कुछ बदलाव करने के तहत पनवेल में कुछ गति प्रतिबंध लगाए गए हैं जिनके मद्देनजर पनवेल में भीड़ से बचने के लिए ट्रांस-हार्बर लोकल ट्रेन सेवा बेलापुर और पनवेल के बीच आज पूर्वाह्न 11 बजे तक निलंबित रहेगी।”

अधिकारी ने कहा, “ठाणे-पनवेल ट्रांस-हार्बर लोकल ट्रेन ठाणे से बेलापुर तक अपराह्न 11 बजे तक नहीं चल रही हैं।” यह सप्ताह में दूसरी बार है जब यात्रियों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक यात्री जॉन ली ने दावा किया कि काम पर देर से पहुंचने के कारण कई लोगों के पैसे कट जाते हैं, उसका खर्च कौन उठाएगा? पिछले महीने से वेस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के लिए दो नई पटरियां बिछाए जाने के कारण पनवेल यार्ड में बुनियादी ढांचों से जुड़े काम चल रहे हैं जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav