मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान को धमकी भरे कॉल के सिलसिले में रायपुर के व्यक्ति को किया तलब

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Nov 2024 06:52 PM
मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान को धमकी भरे कॉल के सिलसिले में रायपुर के व्यक्ति को किया तलब

ऑडियो सुनें

रायपुर. अभिनेता शाहरुख खान को फोन पर कथित तौर पर धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक व्यक्ति से पूछताछ की तथा उसे नोटिस दिया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाहरुख खान को फोन पर धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने फैजान खान से पूछताछ की है तथा उसे नोटिस दिया है. पहले इस व्यक्ति का नाम फैयाज. खान बताया गया था.

उन्होंने बताया कि शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में मुंबई के बांद्रा थाने में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस रायपुर पहुंची है. पुलिस ने पंडरी थाना क्षेत्र के निवासी फैजान खान से पूछताछ की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने खान से प्रारंभिक पूछताछ की तथा उसे नोटिस जारी कर बांद्रा थाने में हाजिर होने के लिए कहा है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान को धमकी भरा कॉल फैजान के नाम से पंजीकृत एक फोन नंबर से किया गया था.

सिविल लाइंस क्षेत्र के शहर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मुंबई पुलिस आज सुबह यहां पंडरी थाने पहुंची और मामले की जानकारी दी जिसके बाद फैजान को पूछताछ के लिए वहां बुलाया गया. कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पेशे से वकील फैजान ने जानकारी दी कि पिछले सप्ताह उसका फोन खो गया था और उसने इस संबंध में यहां खमारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने फैजान को नोटिस जारी कर आगे की पूछताछ के लिए बुलाया है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Yogesh Kumar Sahu