नारायणपुर: नक्सलियों ने सर्चिंग टीम पर किया हमला, सोलर पैनल को लगाई आग…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 17 Mar 2023 02:02 PM
नारायणपुर: नक्सलियों ने सर्चिंग टीम पर किया हमला, सोलर पैनल को लगाई आग…
ऑडियो सुनें

नारायणपुर: नारायणपुर में एक बार फिर से नक्सली सक्रिय हो गए हैं। नक्सलियों ने नारायणपुर सर्चिंग टीम पर फायरिंग की। बता दें कि सोलर पैनल पर आग लगाने की सूचना पर पुलिस बल रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सोनपुर मार्ग पर मोबाईल टावर पर आग लगाई थी।

मुरहा पदर के पहाड़ों से सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने फायरिंग की। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए। नारायणपुर एसपी ने इस घटना की पुष्टि की। यह मामला सोनपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से नक्सलियों का उत्पात शुरू हो गया है। नक्सलियों ने इस बार सोनपुर मार्ग में मोबाईल टावर आग लगा दी। इससे पहले भी इन्होंने पेड़ काटकर रास्ता भी बाधित किया और कई गांव में पोस्टर और बैनर लगाकर सरकार को धमकी भी दी थी। साथ ही गांव में पर्चे भी फेंके थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav