आगजनी मामले में नरेश मीणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Nov 2024 09:00 PM
आगजनी मामले में नरेश मीणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान में देवली-उनियारा की एक अदालत ने आगजनी के एक मामले में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को रविवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. राजस्थान की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक उप-विभागीय अधिकारी को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के मामले में मीणा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था.

मीणा को शनिवार को टोंक पुलिस ने आगजनी के एक मामले में जेल से दोबारा गिरफ्तार किया और कोतवाली थाने ले आई. पुलिस उपाधीक्षक रघुवीर सिंह भाटी ने बताया कि रविवार को मीणा को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया.

अधिकारियों के मुताबिक 13 नवंबर को जब मतदान समाप्त हो गया और मतदान दल वापस जाने लगा तो मीणा और उसके समर्थकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की. भीड़ हिंसक हो गई और 26 पुलिसकर्मी इसमें घायल हो गए. गांव में करीब 60 दोपहिया वाहन और 18 चार पहिया वाहन भी जला दिए गए. इन घटनाओं के सिलसिले में अब तक मीणा के खिलाफ चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu