मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नए DGP अरुण देव गौतम ने की मुलाकात…

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 06 Feb 2025 02:04 PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नए DGP अरुण देव गौतम ने की मुलाकात…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी। अरुण देव सिंह गौतम 1992 बैच के आईपीएस हैं। प्रमोशन की खबर मिलते ही मंगलवार को उनके पैतृक गांव में परिजनों के साथ आस-पास के ग्रामीणों ने खुशियां साझा करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

इसके बाद यूपीएससी क्रैक कर 12 अक्टूबर 1992 को आईपीएस की सर्विस जॉइन की। उन्हें पहले मध्य प्रदेश कैडर एलॉट हुआ था। प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर उनकी पहली पोस्टिंग एमपी के जबलपुर में हुई। बिलासपुर जिले के सीएसपी रहें।

1992 बैच के आईपीएस श्री गौतम को मंगलवार को छत्तीसगढ़ का नया डीजीपी बनाया गया है। गृह विभाग ने प्रमोशन कर उन्हें इस पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किया है। आईपीएस अरुण देव गौतम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं। अरुण देव गौतम पुलिस विभाग में अपनी साफ सुथरी छवि और ईमानदार अधिकारियों के फेहरिश्त में गिने जाते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital