उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 07 Feb 2025 01:37 PM
उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट
ऑडियो सुनें

जयपुर: उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आईएमडी के जयपुर केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शेखावाटी क्षेत्र के फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि करौली में यह 3.8 डिग्री, नागौर में 4.3 डिग्री, दौसा-चूरू में 5.6 डिग्री, बीकानेर के लूणकरणसर में 4.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ तथा पिलानी में 6.4 डिग्री, संगरिया में 6.6 डिग्री, सीकर में सात डिग्री और राज्य की राजधानी जयपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 21 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य में आगामी दिनों में शीतलहर की संभावना नहीं है तथा आगामी 48 घंटों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रह सकता है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital