घुसपैठ और एसआईआर मुद्दे को लेकर तृणमूल पर बरसे नितिन नवीन

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 28 Jan 2026 02:17 PM
घुसपैठ और एसआईआर मुद्दे को लेकर तृणमूल पर बरसे नितिन नवीन
ऑडियो सुनें

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए उस पर अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देने, ंिहदुओं को निशाना बनाने और मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को बाधित करने के लिए ”ओछी राजनीति” करने का बुधवार को आरोप लगाया।

नवीन ने आरोप लगाया कि तृणमूल जानबूझकर पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही है और दावा किया कि एक तरफ जहां निर्वाचन आयोग घुसपैठियों व फर्जी मतदाताओं को हटाने के लिए दृढ़ता से काम कर रहा है, वहीं सत्ताधारी पार्टी उन्हें संरक्षण देने में लगी है। उन्होंने कहा, ”तृणमूल सरकार पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती है। उसके कार्यकाल में राज्य की जनसांख्यिकी बदल रही है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है।”

नवीन ने तृणमूल के इस आरोप को खारिज किया कि निर्वाचन आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के माध्यम से आम जनता को परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि असलियत में डराने-धमकाने का काम राज्य प्रशासन कर रहा है। उन्होंने कहा, “लोगों को परेशान निर्वाचन आयोग नहीं, बल्कि तृणमूल सरकार के एसडीओ और बीडीओ कर रहे हैं जो भय पैदा करने व निर्वाचन आयोग को बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।” नवीन ने तृणमूल पर यह भी आरोप लगाया कि राज्य में शासन की जगह अराजकता ने ले ली है।

उन्होंने कहा, “कारखाने बंद कर दिए गए हैं और भ्रष्टाचार व अराजकता के अड्डे खुल गए हैं। तृणमूल सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और ंिहदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।” भाजपा अध्यक्ष ने इस बात पर बल दिया कि पार्टी पश्चिम बंगाल में तृणमूल के कुशासन के खिलाफ लगातार लड़ रही है और राज्य में घुसपैठ, चुनावी धांधली और प्रशासनिक धमकियों को रोकने के प्रयास जारी रखेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital