‘द बकिंघम मर्डर्स’ का निर्देशन हंसल मेहता से बेहतर कोई नहीं कर सकता था: करीना

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 04 Sep 2024 02:11 PM
‘द बकिंघम मर्डर्स’ का निर्देशन हंसल मेहता से बेहतर कोई नहीं कर सकता था: करीना
ऑडियो सुनें

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के निर्माता निर्देशक हंसल मेहता की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल इस फिल्म की शूंिटग बेहद सहजता के साथ की बल्कि इसका निर्देशन भी उनसे बेहतर कोई नहीं कर सकता था।

ब्रिटेन के रहस्यमय हत्याकांड पर आधारित यह फिल्म करीना की निर्माता कंपनी की पहली फिल्म भी हैं। इस फिल्म में वह जसमीत भामरा उर्फ ??जस की भूमिका में नजर आएंगी। जस एक पुलिसकर्मी है जो अपने बच्चे की मौत पर दुखी है और उसे एक लापता बच्चे के मामले की जांच का काम सौंप दिया जाता है।

करीना ने फिल्म में कहानी की सत्यता बनाए रखने के लिए हंसल की प्रशंसा की। करीना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसे एक जहाज बिना कप्तान के कुछ नहीं है उसी तरह यह फिल्म हंसल मेहता के बिना नहीं बन पाती। जिस तरह से उन्होंने इसे शूट किया है, जिस तरह से उन्होंने मुझे भी किरदार में ढाला है, मुझे बहुत सहज बनाया है… हमें यह कहानी और इसकी पटकथा पसंद आई… इस फिल्म को बनाने के लिए हंसल से बेहतर कोई हो ही नहीं सकता था। उन्होंने फिल्म में सत्यता का पूरा ध्यान रखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हंसल ने इसे मेरे पास भेजा, तो मैंने महसूस किया कि ‘हमें इसे बनाना ही चाहिए’। मुझे लगता है कि हमने इसे बनाया, यही सबसे महत्वपूर्ण है। मैं बेहद खुश हूं कि मेरे करियर में मुझे उनके (हंसल मेहता के) साथ काम करने का मौका मिला। यह ऐसी फिल्म है जिसमें मुझे लगता है कि यह किरदार मेरे लिए सबसे खास है।’’

अभिनेत्री ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का ट्रेलर जारी करने के मौके पर बोल रही थीं। इस फिल्म के लिए एकता कपूर और शोभा कपूर की कंपनी ‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ और ‘टीबीएम फिल्म्स’ भी सह निर्माता है। यह फिल्म अंग्रेजी और ंिहदी भाषा में रिलीज हो रही है। ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में ऐश टंडन, रणवीर बराड़ भी हैं। इसे असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखा है। यह 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav