साहित्य का नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Oct 2024 07:22 PM
साहित्य का नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को
ऑडियो सुनें

स्टाकहोम. इस वर्ष साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग (53) को चुना गया है. नोबेल समिति ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की. स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने यहां इस पुरस्कार की घोषणा की.

नोबेल समिति के अनुसार हान कांग के ‘गहन काव्यात्मक गद्य के लिए” यह सम्मान दिया जाएगा जिसमें ऐतिहासिक आघातों और मानव जीवन की नाजुकता को रेखांकित किया गया है. कांग को 2016 में उनकी कृति “द वेजिटेरियन” के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. “द वेजिटेरियन” एक उपन्यास है जिसमें एक महिला के मांस खाना बंद करने के फैसले के विनाशकारी परिणाम होते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu