बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 13 Oct 2025 03:05 PM
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू
ऑडियो सुनें

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए सोमवार से 122 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चुनाव आयोग द्वारा इन सीटों पर 11 नवंबर को मतदान के लिए अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई।

अधिकारियों ने बताया कि इन सीटों के लिए उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तय की गई है। पहले चरण की 121 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हुई थी। इन सीटों पर मतदान 6 नवंबर को होगा।

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital