Govt Job : दिल्ली यूनिवर्सिटी असिस्टेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 23 अक्टूबर से स्टार्ट होंगे आवेदन, यहां मिलेगा सरकारी नौकरी का खजाना

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 21 Oct 2026 03:03 PM
Govt Job : दिल्ली यूनिवर्सिटी असिस्टेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 23 अक्टूबर से स्टार्ट होंगे आवेदन, यहां मिलेगा सरकारी नौकरी का खजाना
ऑडियो सुनें

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से असिस्टेंट एवं सीनियर असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 9 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी।

भर्ती के लिए योग्यता एवं मापदंड
असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने ग्रेजुएशन किया हो। इसके साथ ही 2 वर्ष जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर कार्य करने का अनुभव और 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी और 35 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। आयु 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
सीनियर असिस्टेंट पदों पर फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार ने स्नातक पास किया हो और असिस्टेंट या समकक्ष पद पर 3 वर्ष कार्य करने का अनुभव हो। कंप्यूटर पर कार्य करने की जानकारी हो। अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा न हो।

भर्ती संगठन दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU)
पद का नाम असिस्टेंट (Assistant) एवं सीनियर असिस्टेंट (Senior Assistant)
कुल पद 126 पद
आवेदन की शुरुआती तिथि 23 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2026
आवेदन का तरीका केवल ऑनलाइन (ऑफिशियल वेबसाइट: du.ac.in)
चयन प्रक्रिया भर्ती परीक्षा के आधार पर
आवेदन शुल्क
• जनरल / अनरिजर्व्ड: ₹1,000
• OBC (NCL) / EWS / महिला: ₹800
• SC / ST / PwBD: ₹600

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाकर किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। फॉर्म भरने के साथ जनरल/ अनरिजर्व्ड श्रेणी को 1000 रुपये, ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ फीमेल वर्ग को 800 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

—————-

CRPF Vacancy 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF में नौकरी की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है। CRPF ने स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के तहत कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के कुल 521 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए योग्य पुरुष और महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 तक आवेदन कर पाएंगे। यह भर्ती उन खिलाड़ियों के लिए खास मौका है, जिन्होंने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं, इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट या नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। भर्ती के तहत हेड कांस्टेबल जनरल ड्यूटी और कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के पदों को भरा जाएगा।

हेड कांस्टेबल GD के 182 पदों में 150 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 32 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। वहीं कांस्टेबल GD के 339 पदों में 258 पद पुरुषों और 81 पद महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।
इस तरह स्पोर्ट्स कोटा के जरिए कुल 521 खिलाड़ियों को CRPF में सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। योजनाएंखोजें

CRPF भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है
CRPF Sports Quota भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। हेड कांस्टेबल GD पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं यानी 10+2 पास होना जरूरी है।

वहीं कांस्टेबल GD पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं यानी मैट्रिक पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास निर्धारित खेल योग्यता भी होनी चाहिए।

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाकर किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। फॉर्म भरने के साथ जनरल/ अनरिजर्व्ड श्रेणी को 1000 रुपये, ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ फीमेल वर्ग को 800 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

नौकरी की तलाश है? सही जानकारी के साथ अपने सपनों को दीजिए नई उड़ान!

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हर अवसर महत्वपूर्ण है। रिक्तियों की जानकारी समय पर और भरोसेमंद स्रोत से मिलना बेहद ज़रूरी है, ताकि आपके सपनों को मिल सके सही दिशा और आपकी मेहनत को आगे बढ़ने का अवसर।

‘रोज़गार समाचार’ लेकर आता है सरकारी नौकरियों से जुड़ी रिक्तियों और भर्ती प्रक्रियाओं की महत्वपूर्ण जानकारी, ताकि आप रहें जागरूक, हर अवसर के लिए रहें तैयार और अपने करियर की राह पर बढ़ते रहें पूरे आत्मविश्वास के साथ।

सोमवार से शुक्रवार | दोपहर 3:30 बजे. केवल डीडी झारखंड पर!

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group