नयी दिल्ली. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (स्नातक) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं. सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले अ्भ्यियथयों का विवरण भी शीघ्र ही उपलब्ध होगा.”
इस वर्ष राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के लिए रिकॉर्ड 23 लाख अ्भ्यियथयों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 10 लाख से ज्यादा पुरुष, 13 लाख से अधिक महिलाएं और 24 ‘थर्ड जेंडर’ श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हैं. एनटीए के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 3,39,125 अ्भ्यियथयों ने उसके बाद महाराष्ट्र में 2,79,904 और राजस्थान में 1,96,139 अ्भ्यियथयों ने पंजीकरण कराया.