ओडिशा: भाजपा 19 सीट पर आगे, बीजद को एक पर बढ़त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 06:39 PM
ओडिशा: भाजपा 19 सीट पर आगे, बीजद को एक पर बढ़त
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 21 लोकसभा सीट में से 19 पर बढ़त बनाये हुए है. बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के उम्मीदवार एक-एक सीट पर आगे हैं. केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान संबलपुर लोकसभा सीट पर बीजद के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रणब प्रकाश दास से 1,12,873 मतों से आगे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी पुरी लोकसभा सीट पर बीजद के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरूप पटनायक से 1,00,296 मतों से आगे हैं.

भुवनेश्वर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अपराजिता सारंगी बीजद के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मन्मथ राउत्रे से 41,813 मतों से आगे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा केंद्रपाड़ा निर्वाचन क्षेत्र में बीजद के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंशुमान मोहंती पर 38,018 मतों से बढ़त बनाये हुए हैं.

भाजपा उम्मीदवार बरहामपुर, अस्का, पुरी, जगतसिंहपुर, कटक, ढेंकनाल, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, क्योंझर, संबलपुर, सुंदरगढ़, बारगढ़, बोलांगीर, नबरंगपुर और कालाहांडी लोकसभा सीट पर बढ़त बनाये हुए हैं. बीजू जनता दल की उम्मीदवार र्शिमष्ठा सेठी जाजपुर लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रवींद्र नारायण बेहरा से 4,129 मतों से आगे चल रही हैं. कोरापुट में कांग्रेस उम्मीदवार सप्तगिरि उलाका बीजद की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कौशल्या हिकाका से 1,08,537 मतों से आगे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu