जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें अधिकारी: मुख्यमंत्री योगी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 22 Aug 2023 12:23 PM
जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें अधिकारी: मुख्यमंत्री योगी
ऑडियो सुनें

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की समस्याओं को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और ध्यान से सुनें, और उनका त्वरित निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के महंत योगी ने मंगलवार को सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों की समस्­याएं सुनने के बाद अधिकारियों को यह निर्देश दिया।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि मंदिर परिसर के ंिहदू सेवाश्रम में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिए।योगी ने कहा कि जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए, तथा जिन्हें बीमारियों के इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है उन्हें दी जाने वाली राशि के आकलन की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनवाने संबंधी निर्देश भी दिए।

उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सबके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को संर्दिभत करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराएगी। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री ने पूरी पारर्दिशता व निष्पक्षता के साथ निपटाने के निर्देश दिए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav