चार अगस्त को दिल्ली के बच्चे खड़े होकर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे : केजरीवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Jul 2022 09:38 PM
चार अगस्त को दिल्ली के बच्चे खड़े होकर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे : केजरीवाल

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में चार अगस्त को हजारों बच्चे एक साथ खड़े होकर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम करेंगे. मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक आॅनलाइन ब्रींिफग के दौरान लोगों से आग्रह किया कि वे राष्ट्र को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए साथ आएं. उन्होंने कहा कि भारत के पास सभी तरह के संसाधन थे फिर भी 75 वर्षों में कई देश तेजी से विकास कर हमसे आगे निकल गए.

एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली के सरकारी स्कूलों के करीब 50,000 बच्चों के यहां बुराड़ी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है. केजरीवाल ने कहा, ‘‘ईश्वर ने भारत को नदियों, खनिज अयस्कों, पहाड़ों, जड़ी-बूटियों, फसलों, महासागरों और समुद्रों की प्रचुरता के साथ आशीर्वाद दिया है. भारतीय दुनिया में सबसे बुद्धिमान और सबसे मेहनती हैं, फिर भी हम पीछे क्यों हैं .’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भारतीय दुनिया में सबसे बुद्धिमान होते हैं. अगर नेताओं और राजनीतिक दलों के भरोसे देश को छोड़ दें तो राष्ट्र पीछे रह जाएगा. आइये शपथ लें कि हम 130 करोड़ भारतीय अपने देश को विश्व का सबसे अच्छा राष्ट्र बनाएंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘75 साल पहले जब पूरा देश एक साथ आया था, हमने अंग्रेजों को खदेड़ दिया था. आज, हम सभी को भारत को दुनिया का सबसे महान देश बनाने के लिए फिर से एक साथ आना होगा.’’ उन्होंने कहा कि इस सपने को साकार करने के लिए उद्यमियों, किसानों, उद्योगपतियों, मजदूरों, सेवा वर्ग के सदस्यों, डॉक्टरों, इंजीनियरों और वकीलों की भागीदारी की आवश्यकता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu