एक दिन भारत भी युवा, प्रगतिशील और लोकतांत्रिक नेता के नेतृत्व में उदीयमान होगा: खेड़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Nov 2025 09:05 PM
एक दिन भारत भी युवा, प्रगतिशील और लोकतांत्रिक नेता के नेतृत्व में उदीयमान होगा: खेड़ा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस की मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने न्यूयॉर्क के महापौर पद के चुनाव में जोहरान ममदानी की जीत का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि ऐसी उम्मीद है कि एक दिन भारत भी एक युवा, शिक्षित, प्रगतिशील और लोकतांत्रिक नेता के नेतृत्व में उदीयमान होगा. डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल करने वाले ममदानी न्यूयॉर्क के महापौर पद पर निर्वाचित होने वाले पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम हैं.

खेड़ा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”जोहरान ममदानी को प्रेम, आशावाद और सहानुभूति पर आधारित चुनाव अभियान और न्यूयॉर्क शहर का पहला भारतीय मूल का महापौर बनने पर बधाई.” उन्होंने कहा, ”मैं विशेष रूप से गुजरात के लिए खुश हूं. एक खूबसूरत राज्य जिसे अंतत? उस तरह का वैश्विक राजनीतिक राजदूत मिला है जिसका वह वास्तव में हकदार है यानी एक प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और व्यापक रूप से प्रशंसित व्यक्ति.” उनका कहना है कि जोहरान पंडित नेहरू के दृष्टिकोण को समझते और सम्मान करते हैं. खेड़ा ने कहा, ”यह आशा जगाता है कि स्थिति बदल रही है – जल्द ही भारत भी एक युवा, शिक्षित, प्रगतिशील और लोकतांत्रिक नेता के नेतृत्व में उदीयमान होगा, जो बांटने के बजाय (देश को)एकजुट करेगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu