PFI मामले में बिहार से एक और गिरफ्तार : NIA

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Mar 2023 07:38 PM
PFI मामले में बिहार से एक और गिरफ्तार : NIA
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने रविवार को बताया कि उसने बिहार में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक और व्यक्ति को गिरफ्तार गया है. एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण के मेहसी के रहने वाले मोहम्मद इरशाद आलम को पटना के नजदीक फुलवारी शरीफ पीएफआई मामले में गिरफ्तार किया गया और यह 13वीं गिरफ्तारी है.

उन्होंने बताया कि यह सफलता दक्षिण भारत में हवाला नेटवर्क के भंडाफोड़ और छह मार्च को पीएफआई के पांच सदस्यों की छह मार्च को हुई गिरफ्तारी के बीच मिली है. एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि बिहार पुलिस के सहयोग से फुलवारी शरीफ पीएफआई मामले में यह गिरफ्तारी की गई. उन्होंने बताया कि यह मामला राज्य में आतंकवाद और ंिहसा की घटना के आरोप में चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद जुलाई में दर्ज किया गया था.

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ जांच के आधार पर मिले सुराग में एनआईए को जानकारी मिली कि पीएफआई पर पिछले साल सितंबर में प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद उसके नेता और कार्यकर्ता अपनी चरमपंथी ंिहसक विचारधारा के प्रचार में संलग्न हैं, साथ ही अपराध को अंजाम देने के लिए हथियार और गोलाबारूद की व्यवस्था कर रहे हैं.’’

प्रवक्ता ने बताया कि पीएफआई का फुलवारी शरीफ (पटना) और मोतिहारी काडर बिहार में गुप्त रूप से अपनी गतिविधियों को जारी रखने का संकल्प लिया है और पूर्वी चंपारण जिले में एक खास समुदाय के युवाओं के खात्मे के लिए हथियार की व्यवस्था की. प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आलम आरोपी और पीएफआई के प्रशिक्षक याकूब खान उर्फ उस्मान उर्फ सुल्तान का करीबी है जिसने सांप्रदायिक द्वेष फैलाने के लिए आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu