मदरसा शिक्षा का स्वरूप बदलना नहीं, उसमें सुधार करना हमारा एजेंडा : दानिश अंसारी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 01 May 2022 12:21 PM
मदरसा शिक्षा का स्वरूप बदलना नहीं, उसमें सुधार करना हमारा एजेंडा : दानिश अंसारी
ऑडियो सुनें

लखनऊ. उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के हाल के एक फैसले को मदरसों में तालीम के मूल स्वरूप को खत्म करने की कोशिश करार दिए जाने के बीच राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने कहा है कि उनकी सरकार का एजेंडा इन संस्थाओं में शिक्षा के स्वरूप को बदलना नहीं, बल्कि उसे और बेहतर बनाना है.

अंसारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में मदरसा शिक्षा का स्वरूप बदलने और उसका मूल उद्देश्य खत्म करने की कोशिश संबंधी आरोपों पर कहा, “सरकार ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाने जा रही. सरकार का एजेंडा है कि जो भी छात्र-छात्राएं मदरसों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उन्हें और बेहतर शिक्षा कैसे मिले, इस दिशा में काम किया जाए.” मदरसा बोर्ड द्वारा उर्दू, अरबी, फारसी और दीनियात को अलग-अलग के बजाय एक विषय के रूप में पढ़ाने संबंधी फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “जो अच्छी चीजें हैं, सिर्फ उन्हें ही लागू किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news