भाजपा की खरीद-फरोख्त की कोशिशों को करारा जवाब दिया हमारे समर्थक विधायकों ने: गहलोत

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 11 Jun 2022 07:23 PM
भाजपा की खरीद-फरोख्त की कोशिशों को करारा जवाब दिया हमारे समर्थक विधायकों ने: गहलोत
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों की जीत के लिए कांग्रेस समर्थक निर्दलीय एवं अन्य विधायकों का आभार जताया है. गहलोत ने कहा कि इन विधायकों ने भाजपा द्वारा की गईं खरीद-फरोख्त की कोशिशों को करारा जवाब दिया है. राजस्थान से राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी विजयी हुये हैं .

गहलोत ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की शानदार विजय के लिए सभी विधायकों का हृदय से आभारी हूं.’ उन्होंने लिखा,’ यह राजस्थान की खुशकिस्मती है कि राज्यसभा चुनाव हो या राजनीतिक संकट का समय हो, राजस्थान में बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए छह विधायकों, 13 निर्दलीय, माकपा के दो, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो व राष्ट्रीय लोकदल के एक विधायक ने हमारी सरकार का साथ दिया है. इन सबने भाजपा द्वारा की गईं खरीद-फरोख्त की कोशिशों को करारा जवाब दिया है.’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news