महाराष्ट्र में मनसे के ‘हनुमान चालीसा’ कार्यक्रम में हमारे कार्यकर्ता भाग नहीं लेंगे: विहिप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 May 2022 07:56 PM
महाराष्ट्र में मनसे के ‘हनुमान चालीसा’ कार्यक्रम में हमारे कार्यकर्ता भाग नहीं लेंगे: विहिप
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रविवार को इन खबरों को निराधार बताकर खारिज कर दिया कि उसके और बजरंग दल के कार्यकर्ता तीन मई को महाराष्ट्र में मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर पर ‘हनुमान चालीसा’ करने के मनसे के कार्यक्रम में भाग लेंगे.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) पर परोक्ष हमला करते हुए विहिप ने इन खबरों को ‘‘दुष्प्रचार की राजनीति’’ करार दिया कि उसके और बजरंग दल के कार्यकर्ता पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसने कहा कि विहिप न तो किसी राजनीतिक दल का समर्थन करती है और न ही उनके राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेती है.

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘विहिप और बजरंग दल ने मनसे के हनुमान चालीसा कार्यक्रम का समर्थन नहीं किया है. विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के मनसे के कार्यक्रम में भाग लेने की खबरें फर्जी, बेबुनियाद और सच से दूर हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘विहिप अराजनीतिक संगठन है. यह किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करती.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu