पाक रेंजर्स ने गलती से सीमा पार करने पर BSF जवान को हिरासत में लिया, रिहाई के लिए वार्ता जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 24 Apr 2025 08:50 PM
पाक रेंजर्स ने गलती से सीमा पार करने पर BSF जवान को हिरासत में लिया, रिहाई के लिए वार्ता जारी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को गलती से पंजाब की सीमा पार कर जाने के बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि जवान की रिहाई के लिए दोनों देशों के बलों के बीच बातचीत जारी है. उन्होंने बताया कि 182वीं बटालियन के कांस्टेबल पीके साहू को बुधवार को फिरोजपुर सीमा पार से पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया.

अधिकारी ने बताया कि जवान वर्दी में था और उसके पास र्सिवस राइफल भी थी. उन्होंने बताया कि बीएसफ जवान किसानों के साथ था और वह छाया में आराम करने के लिए आगे बढ़ा, जिसके बाद उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया. अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवान की रिहाई के लिए दोनों देशों के बलों के बीच ‘फ्लैग मीटिंग’ जारी है.

उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाएं असामान्य नहीं हैं और दोनों पक्षों के बीच पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. अधिकारी ने बताया कि यह घटना पहलगाम आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में हुई है, जिसके बाद भारत ने आतंकवाद को प्रायोजित करने को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu