परमाणु हथियार पर टिप्पणी : पाकिस्तान ने राजनाथ सिंह की आलोचना की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 May 2025 08:28 PM
परमाणु हथियार पर टिप्पणी : पाकिस्तान ने राजनाथ सिंह की आलोचना की
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उसके परमाणु शस्त्रागार पर टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी के अधिकार और जिम्मेदारियों के प्रति उनकी ”सरासर अज्ञानता” को दर्शाता है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए राजनाथ सिंह ने श्रीनगर पहुंचने के कुछ देर बाद ही टिप्पणी की कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की निगरानी में लाया जाना चाहिए, क्योंकि वे ऐसे दुष्ट देश में सुरक्षित नहीं हैं. सिंह की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस बयान के कुछ दिनों बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत पाकिस्तान द्वारा किए गए ”परमाणु ब्लैकमेल” को बर्दाश्त नहीं करेगा तथा सीमापार आतंकवाद को कड़ी सजा देगा.

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय में प्रवक्ता शफकत अली खान ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि ये ”गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियां पाकिस्तान की प्रभावी रक्षा को लेकर उनकी गहरी असुरक्षा और हताशा को दर्शाती हैं.” खान ने कहा, ”पाकिस्तान की पारंपरिक क्षमताएं भारत को रोकने के लिए पर्याप्त हैं, वह भी बिना किसी ‘परमाणु ब्लैकमेल’ के, जिससे नयी दिल्ली पीड़ित है.” प्रवक्ता ने कहा, ”भारत के रक्षा मंत्री की टिप्पणियां आईएईए जैसी संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी के अधिदेश और जिम्मेदारियों के प्रति उनकी घोर अज्ञानता को दर्शाती हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu