पाकिस्तान: सत्तारूढ़ गठबंधन ने इमरान का ‘‘समर्थन’’ करने को लेकर न्यायपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 May 2023 07:29 PM
पाकिस्तान: सत्तारूढ़ गठबंधन ने इमरान का ‘‘समर्थन’’ करने को लेकर न्यायपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद/लाहौर. पाकिस्तान के सत्तारूढ़ गठबंधन ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़े मामलों के संबंध में न्यायपालिका के कुछ हालिया फैसलों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय के बाहर सोमवार को प्रदर्शन किया. सत्तारूढ़ गठबंधन का कहना है कि इन फैसलों ने कई मामलों में खान को राहत मुहैया कराई है.

पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी के खिलाफ मामला दायर करेगी इमरान खान की पार्टी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से ‘अगवा’ किये जाने को लेकर देश की शीर्ष भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी के खिलाफ मामला दायर करने का फैसला किया है. खान को अर्द्धसैनिक बल के कर्मियों ने भ्रष्टाचार के आरोप में नौ मई को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से गिरफ्तार किया था और उन्हें एक कैदी वाहन में डाल दिया था. इस घटनाक्रम के मद्देनजर देशभर में उनकी पार्टी के समर्थकों ने व्यापक प्रदर्शन किया था. .

इमरान खान जमानत के लिये लाहौर हाईकोर्ट पहुंचे
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जमानत के लिये लाहौर उच्च न्यायालय पहुंचे. वह पिछले हफ्ते उनकी गिरफ्तारी के बाद यहां कोर कमांडर के घर को जलाने व हिंसा की अन्य घटनाओं के सिलसिले में उनके खिलाफ दर्ज मामलों में अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ अदालत पहुंचे. .

चुनाव कराने के लिए आपस में बातचीत करें सरकार और विपक्ष: पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय
पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को संघीय सरकार और विपक्ष से देश में शांति बहाल करने के लिए फिर से संवाद शुरू करने का आग्रह किया और पंजाब प्रांत में चुनाव कराने को लेकर जारी गतिरोध से संबंधित निर्वाचन आयोग की याचिका पर सुनवाई एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी. इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने निर्वाचन आयोग को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रांत में 14 मई को चुनाव कराने का निर्देश दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu