पाकिस्तान का कर्ज मार्च 2025 तक बढ़कर 76,000 अरब पाकिस्तानी रुपये पर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 09 Jun 2025 10:50 PM
पाकिस्तान का कर्ज मार्च 2025 तक बढ़कर 76,000 अरब पाकिस्तानी रुपये पर
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान का कर्ज चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में बढ़कर 76,000 अरब पाकिस्तानी रुपया हो गया है. वित्त वर्ष 2024-25 की आर्थिक समीक्षा में यह कहा गया है. समीक्षा के अनुसार, नकदी की कमी से जूझ रहे देश की अर्थव्यवस्था इस साल 2.7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है.

पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने कहा कि अर्थव्यवस्था पिछले दो वर्षों से सुधार की राह पर है, और चालू वित्त वर्ष में यह प्रक्रिया और मजबूत हुई है. समीक्षा वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार के आर्थिक प्रदर्शन पर प्रकाश डालने वाला एक प्रमुख दस्तावेज है. पाकिस्तान का वित्त वर्ष एक जुलाई से शुरू होता है. समीक्षा के अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में सरकार का कर्ज बढ़कर 76,000 अरब पाकिस्तानी रुपये हो गया, जिसमें स्थानीय बैंकों से 51,500 अरब पाकिस्तानी रुपये और बाह्य स्रोतों से 24,500 अरब पाकिस्तानी रुपये का कर्ज शामिल है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu