मुंबई हवाई अड्डे पर 48 अत्यंत विषैले सांपों के साथ यात्री पकड़ा गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Jun 2025 08:32 PM
मुंबई हवाई अड्डे पर 48 अत्यंत विषैले सांपों के साथ यात्री पकड़ा गया
ऑडियो सुनें

मुंबई. थाईलैंड से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे एक भारतीय के पास 48 अत्यंत विषैले सांप और पांच कछुए पाए गए. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार रात को बैंकॉक से आयी एक उड़ान में यहां पहुंचे एक यात्री को रोका. उन्होंने बताया कि यात्री के सामान की तलाशी के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों को 48 अत्यंत विषैले वाइपर सांप और पांच कछुए मिले.

उन्होंने बताया कि आरएडब्ल्यूडब्ल्यू (रेसक्विंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर) की एक टीम ने इनकी प्रजातियों की पहचान और प्रबंधन में सहायता की. अधिकारी ने बताया कि वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने आदेश दिया है कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सांपों को उस देश में वापस भेज दिया जाए जहां से उन्हें लाया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu