पीसीबी ने अराफात को ‘हाई परफार्मेंस’ कोच नियुक्त किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 25 Dec 2023 02:46 PM
पीसीबी ने अराफात को ‘हाई परफार्मेंस’ कोच नियुक्त किया…
ऑडियो सुनें

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व आॅलराउंडर यासिर अराफात को न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम का ‘हाई परफॉर्मेंस कोच’ नियुक्त किया है।

यासिर लंदन से लाहौर पहुंचेंगे और पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम में शामिल खिलाड़ियों के साथ न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे जहां 12 जनवरी से पांच मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी।

पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने पहले ही न्यूजीलैंड में टी20 श्रृंखला के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस श्रृंखला को अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आईसीसी विश्व कप की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

पीसीबी के सूत्रों के अनुसार यासिर साइमन हेल्मुट की जगह लेंगे, जो आॅस्ट्रेलिया में चल रही टेस्ट श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम के हाई परफॉर्मेंस कोच हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav