तीन देशों की वार्षिक टी20 श्रृंखला की योजना बना रहा है पीसीबी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 29 Jun 2022 01:11 PM
तीन देशों की वार्षिक टी20 श्रृंखला की योजना बना रहा है पीसीबी
ऑडियो सुनें

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) 2023 से 2027 तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नए भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ तीन देशों की वार्षिक टी20 श्रृंखला की मेजबानी की योजना पर काम कर रहा है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले विश्वसनीय सूत्र के अनुसार पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा के र्बिमंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान होने वाली आईसीसी की बैठक में इस प्रस्तावित योजना को पेश करने की उम्मीद है।

सूत्र ने कहा, ‘‘बोर्ड योजना पर काम कर रहा है और यह चार देशों के वार्षिक टूर्नामेंट का विकल्प होगा जिसका प्रस्ताव रमीज ने आईसीसी की पिछली बैठक में रखा था और जिसे अन्य सदस्यों से जरूरी समर्थन नहीं मिलने के कारण रद्द कर दिया गया था।’’

सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच मौजूदा राजनीतिक और कूटनीतिक रिश्तों तथा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की चार देशों के टूर्नामेंट के प्रस्ताव पर ढीली प्रतिक्रिया के बाद नई योजना से भारत को हटा दिया गया है और सिर्फ आस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड को शामिल किया गया है। सूत्र ने कहा कि आईसीसी बैठक में रमीज इंडियन प्रीमियर लीग की ंिवडो (टूर्नामेंट के आयोजन का समय) में विस्तार के बीसीसीआई के किसी भी तरह के आग्रह का इस्तेमाल भी त्रिकोणीय श्रृंखला के अपने प्रस्ताव को स्वीकार कराने के लिए कर सकते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav