भारत की जनता भाजपा को हराने जा रही है : राहुल गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Jun 2023 03:39 PM
भारत की जनता भाजपा को हराने जा रही है : राहुल गांधी
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उनकी पार्टी तेलंगाना और अन्य राज्यों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘‘सफाया’’ कर देगी।  उन्होंने जोर देकर कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि भारत के लोग भी भाजपा की नफरत से भरी विचारधारा को हराने जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘एक जो हमारा दृष्टिकोण है, जो सभी को स्वीकार करता है, सभी को गले लगाता है, सभी का सम्मान करता है, सभी से प्यार करता है और चाहता है कि हर कोई अपने धर्म, अपने समुदाय, अपनी जाति, अपनी भाषा की परवाह किए बिना हमारे देश के भविष्य का हिस्सा बने।’’.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu