सीएसके के खिलाफ एकजुट होकर बल्लेबाजी करें खिलाड़ी : पोलार्ड

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 07 Apr 2023 07:44 PM
सीएसके के खिलाफ एकजुट होकर बल्लेबाजी करें खिलाड़ी : पोलार्ड
ऑडियो सुनें

मुंबई. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरूआती मैच में शीर्ष क्रम के विफल होने के बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड को शनिवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर ंिकग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में बल्लेबाजों के एकजुट होकर प्रदर्शन करने की उम्मीद है.

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ एक समय 48 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे जिसके बाद तिलक वर्मा (84 रन) और नेहाल वढेरा (21 रन) ने उन्हें सात विकेट पर 171 रन के स्कोर तक पहुंचाया, हालांकि अंत में यह आरसीबी के लिए काफी छोटा साबित हुआ.

पोलार्ड की मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सभी बल्लेबाजों को एकजुट होकर बल्लेबाजी करनी होगी. मुझे लगता है कि हमें किसी भी एक व्यक्ति को अलग नहीं करना चाहिए. क्रिकेट 11 खिलाड़ियों के साथ खेला जाता है और फिर टूर्नामेंट अभी शुरू ही हुआ है इसलिये हर कोई जीत से शुरूआत करने की कोशिश कर रहा है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हां, हमने बल्लेबाजी इकाई के तौर पर अच्छी शुरूआत नहीं की है लेकिन अंत में हम बेंगलोर में सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रहे. देखते हैं अब क्या होता है क्योंकि अब हम वानखेड़े में फिर वापसी करेंगे. ’’ मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच ने एक सिरे से इस बात को खारिज किया कि टीम दुनिया के नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की फॉर्म से ंिचतित थी जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब वनडे श्रृंखला के बाद टीम के पहले मैच में नहीं चल सके.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें सूर्या की फॉर्म को लेकर कोई ंिचता नहीं है. मेरा मानना है कि हम टीम के अंदर जितना प्रभावित नहीं होते, उससे ज्यादा आप ंिचतित हो जाते हैं. ’’ पोलार्ड ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के बुरे दिन भी होते हैं लेकिन क्रिकेटरों के खराब दिन को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जाता है और हम सकारात्मक रूख और पिछले 18 महीने में एक खिलाड़ी ने क्रिकेट में क्या किया है, इसे देखने के बजाय बार बार खराब प्रदर्शन के बारे में बात करते रहते हैं. ’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu