इस्राइल पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे पर नेतन्याहू ने किया गर्मजोशी से स्वागत

तेल अवीव: दो दिवसीय दौरे पर इस्राइल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हवाई अड्डे पर उनके समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू और प्रथम महिला सारा नेतन्याहू ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इस्राइली पीएम ने एक्स पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा- मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री मोदी आपका इस्राइल में स्वागत है।

इस्राइल पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इस्राइल पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर उनके समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका स्वागत करेंगे। नौ साल बाद उनका यह दूसरा इस्राइल दौरा है। इस अंतराल में हमास के हमलों के बाद गाजा में दो साल से अधिक समय तक भीषण जंग भी हुई। पीएम मोदी आज नेसेट को भी संबोधित करेंगे।

2017 में पीएम मोदी की पहली इस्राइल यात्रा

2017 में पीएम मोदी इस्राइल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे।

राजकीय यात्रा इजरायल-भारत के बीच स्थायी संबंधों को करेगी और मजबूत- पीएम मोदी

इस्राइल रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा, मेरे दोस्त प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर मैं इस्राइल की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं। भारत और इस्राइल के बीच एक मजबूत और कई तरह की रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें हाल के वर्षों में जबरदस्त वृद्धि और तेजी देखी गई है।

हवाई अड्डे पर नेतन्याहू ने किया गर्मजोशी से स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से दो दिन के लिए इस्राइल दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी 25-26 फरवरी को इस्राइल की राजकीय यात्रा कर रहे हैं। बुधवार शाम वह इस्राइल पहुंच गए हैं। जहां एयरपोर्ट पर खुद नेतन्याहू उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी इस्राइली संसद नेसेट को भी संबोधित करने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button