‘ऑपरेशन सिंदूर’ का राजनीतिकरण कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : ममता बनर्जी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 29 May 2025 08:13 PM
‘ऑपरेशन सिंदूर’ का राजनीतिकरण कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : ममता बनर्जी
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिये राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. ममता ने बृहस्पतिवार को केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा, ” केंद्र ने विभिन्न राज्यों में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस (सैन्य अभियान) का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा.”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पश्चिम बंगाल में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को सिंदूर के साथ क्षेत्र के गहरे सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंध का जिक्र किया और दुर्गा पूजा के दौरान बंगाली महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाले पारंपरिक अनुष्ठान ‘सिंदूर खेला’ का उल्लेख किया. बनर्जी ने कहा, ” मैं इस बात से निराश हूं कि मोदी ने बंगाल की आलोचना ऐसे समय में की है जब केंद्र के आतंकवाद विरोधी रुख का समर्थन करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों का दौरा कर रहे हैं. ”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu