प्रधानमंत्री मोदी के 31 मई को शिमला में एक जनसभा को संबोधित करने की संभावना

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 14 May 2022 07:08 PM
प्रधानमंत्री मोदी के 31 मई को शिमला में एक जनसभा को संबोधित करने की संभावना
ऑडियो सुनें

शिमला.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्र में उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के आठ साल पूरे होने के मौके पर शिमला में 31 मई को एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शनिवार को यह जानकारी दी. कश्यप ने एक बयान में कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और देश के प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के आठ साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news