
गिर सोमनाथ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के तहत बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर में पूजा-पाठ की। मंदिर के जीर्णोधार होने के 75 साल पूरे होने सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
मंदिर के प्रांगण में कुंभाभिषेक के साक्षी बने पीएम
मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रांगण में कुंभाभिषेक के साक्षी बने। इस दौरान ध्वजारोहण भी किया गया।
सोमनाथ मंदिर पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
सोमनाथ मंदिर के जीर्णोधार के 75 साल पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की। इस दौरान वायुसेना के हेलिकॉप्टर से आसमान से पुष्पवर्षा भी की गई।



