प्रधानमंत्री सुनिश्चित करें कि भारत इजराइल के ”अपराधों” में सहभागी देशों में शामिल नहीं हो: ओवैसी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 22 Jul 2025 08:17 PM
प्रधानमंत्री सुनिश्चित करें कि भारत इजराइल के ”अपराधों” में सहभागी देशों में शामिल नहीं हो: ओवैसी
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. इजराइल पर गाजा में फलस्तीनियों का ”नरसंहार” करने का आरोप लगाते हुए ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि भारत को उन ”अपराधों” में सहभागी देशों में शुमार नहीं होना चाहिए. ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में हैदराबाद के सांसद ने कहा कि भारत ने हमेशा फलस्तीन का समर्थन किया है और इजराइली रंगभेद का विरोध किया है.

ओवैसी ने कहा, ”इजराइल गाजा में फलस्तीनियों का नरसंहार कर रहा है. ‘होलोकॉस्ट’ के विपरीत, जिसके बारे में कई लोगों ने अनजान होने का दावा किया है, यह नरसंहार सर्वविदित है. नरेन्द्र मोदी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत इजराइल के अपराधों में सहभागी देशों में शामिल ना हो. भारत ने हमेशा फलस्तीन का समर्थन किया है और इजराइली रंगभेद का विरोध किया है.” उन्होंने कहा कि नरसंहार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है. ओवैसी ने इससे पहले फलस्तीन पर इजराइल के कथित हमले की निंदा करते हुए कई बयान जारी किए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu