
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निरंतरता का संकेत देते हुये सोमवार को अपनी नयी सरकार में चार अहम मंत्रालयों – गृह, रक्षा, वित्त और विदेश – का प्रभार एक बार फिर क्रमश? अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर को सौंपा है. इन विभागों के प्रभारी चार मंत्री मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति (सीसीएस) के सदस्य होते हैं, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं.
केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नए चेहरों में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय मिला है, जबकि भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा स्वास्थ्य मंत्रालय में लौट आए हैं. यह विभाग उन्होंने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी संभाला था. हालांकि बाद में उन्होंने पद छोड़ दिया और 2019 में पहले कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में और फिर 2020 में अध्यक्ष के रूप में सत्तारूढ़ भाजपा की कमान संभाली.
देश भर में राजमार्ग नेटवर्क को बढ़ावा देने का श्रेय पाने वाले नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का प्रभार बरकरार रखा है. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आवास एवं शहरी मामले तथा ऊर्जा मंत्रालय आवंटित किए गए हैं.
सरकार में उभरते सितारे अश्विनी वैष्णव के पास पिछली बार महत्वपूर्ण रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयों का प्रभार था. उन्हें इस बार इन विभागों के साथ महत्वपूर्ण सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गयी है.
धर्मेन्द्र प्रधान और पीयूष गोयल क्रमश? शिक्षा और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का प्रभार संभालते रहेंगे. हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय अपने पास बरकरार रखा है, लेकिन उनसे आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय वापस ले लिया गया है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी की सलाह के अनुसार प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रिपरिषद के 72 सदस्यों को विभागों का आवंटन करने का निर्देश दिया.
भाजपा ने सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाले अधिकतर रणनीतिक मंत्रालयों को अपने पास रखा है, जबकि कुछ मंत्रालयों को सहयोगी दलों के लिए छोड़ दिया है, विशेष रूप से तेदेपा और जद(यू) के लिए, जिन्हें क्रमश? नागर विमानन, पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी जैसे मंत्रालय मिले हैं.
किरेन रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान की जगह संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री बने रहेंगे और सर्बानंद सोनोवाल ने पोत-परिवहन विभाग बरकरार रखा है. भूपेंद्र यादव के पास पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी.
केंद्रीय मंत्रिमंडल में भाजपा के सहयोगी दलों के पांच सदस्यों में से जनता दल (सेक्युलर) के एच डी कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय का जिम्मा मिला है, जबकि जीतन राम मांझी (हम-सेक्युलर) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, जद(यू) के ललन सिंह के पास पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे.
तेलुगु देशम पार्टी के के. राममोहन नायडू को नागर विमानन मंत्रालय और लोजपा (रामविलास) नेता चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय आवंटित किया गया है. भाजपा नेता सी.आर. पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय मिला है, जबकि पिछली सरकार में यह मंत्रालय संभालने वाले पार्टी के एक अन्य नेता गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति और पर्यटन मंत्री होंगे.
अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय भी अपने पास रखा है, जबकि सीतारमण कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय संभालती रहेंगी. वीरेंद्र कुमार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अपने पास बरकरार रखा है, जबकि जुएल ओराम जनजातीय मामलों के नए मंत्री हैं. पिछली सरकार में कोयला एवं खान तथा संसदीय कार्य मंत्रालय संभाल रहे प्रहलाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का प्रभारी बनाया गया है. जी. किशन रेड्डी को कोयला एवं खान मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है.
गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय से हटाकर कपड़ा मंत्रालय में भेजा गया है. पूर्व विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अब संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया है. अन्नपूर्णा देवी नयी महिला एवं बाल विकास मंत्री होंगी. स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों में भाजपा सहयोगी और रालोद नेता जयंत चौधरी को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय तथा शिवसेना नेता जाधव प्रतापराव गणपतराव को आयुष मंत्रालय सौंपा गया है.
इससे पहले, मोदी ने रविवार को अपनी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद पहली कैबिनेट बैठक की और अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों से कहा कि उनमें से अधिकांश अपनी मौजूदा जिम्मेदारियां संभालना जारी रखेंगे. विभागों के आवंटन से प्रधानमंत्री का अपने सहयोगियों, विशेषकर उन अग्रणी मंत्रालयों को संभालने वालों पर विश्वास उजागर हुआ, जो सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को आकार देते हैं और आगे बढ़ाते हैं.
मोदी की मंत्रिपरिषद में नायडू सबसे युवा, जीतन राम मांझी सबसे उम्रदराज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नयी मंत्रिपरिषद में छत्तीस साल के किंजरापु राम मोहन नायडू सबसे कम उम्र के मंत्री हैं जबकि 79 वर्षीय जीतन राम मांझी शपथ लेने वाले सर्वाधिक उम्रदराज मंत्री हैं. तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के श्रीकाकुलम से सांसद नायडू ने नयी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं, एक अन्य युवा मंत्री महाराष्ट्र से सांसद रक्षा खडसे (37) हैं. उन्होंने महाराष्ट्र की रावेर लोकसभा सीट से जीत हासिल की. मांझी ने मोदी 3.0 सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.
वह बिहार के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक अध्यक्ष हैं. इससे पहले, मांझी ने बिहार में नीतीश कुमार की मंत्रिपरिषद में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया था. 2024 के आम चुनाव में उन्होंने गया सीट से जीत हासिल की. कुछ अन्य युवा मंत्रियों में चिराग पासवान और जयंत चौधरी शामिल हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 71 मंत्रियों के साथ रविवार को शपथ ली थी.
- अमित शाह – गृह मंत्री
- राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री
- मनोहर लाल खट्टर – आवास और शहरी विकास के अलावा ऊर्जा मंत्रालय.
- शिवराज सिंह चौहान – कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय.
- निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्री
- एस जयशंकर – विदेश मंत्री
- नितिन गडकरी – सड़क परिवहन मंत्रालय.
- जे पी नड्डा – स्वास्थ्य मंत्री, रसायन व ऊर्वरक मंत्रालय.
- अश्विनी वैष्णव – सूचना और प्रसारण मंत्री, रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी.
- पीयूष गोयल – वाणिज्य और उद्योग मंत्री.
- धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा मंत्रालय.
- तेदेपा नेता राम मोहन नायडू – नागर विमानन मंत्रालय.
- एच डी कुमारस्वामी – भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय.
- चिराग पासवान – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, खेल व युवा कल्याण मंत्रालय
- किरेन रीजीजू – संसदीय कार्य मंत्रालय, अल्पसंख्यक मामले
- अर्जुन राम मेघवाल – कानून मंत्री.
- सर्बानंद सोनोवाल – पोत परिवहन मंत्रालय.
- ललन सिंह (राजीव रंजन सिंह) – पंचायती राज और मत्स्यपालन, पशुपालन एवं दुग्ध मंत्रालय.
- ज्योतिरादित्य सिंधिया – संचार मंत्री.
- सीआर पाटिल – जलशक्ति मंत्रालय
- गजेंद्र शेखावत – संस्कृति-पर्यटन मंत्रालय
- भूपेंद्र यादव – पर्यावरण मंत्रालय
- रवनीत सिंह बिट्टू – अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय
- जीतनराम मांझी – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
- मनसुख मंडाविया – खेल मंत्री
- जुएन ओराम – आदिवासी मामले
- वीरेंद्र कुमार – सामाजिक नयाय व अधिकारिता
- हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस
- गिरिराज सिंह – कपड़ा मंत्रालय
- प्रहलाद जोशी – उपभोक्ता खाद्य व सार्वजनिक वितरण, अक्षय उर्जा
- अन्नपूर्णा देवी – महिला एवं बाल विकास
- जी किशन रेड्डी – कोयला एवं खान
राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार):-

राज्य मंत्री:-
1. जितिन प्रसाद: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. श्रीपद येसो नाइक: विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री
3. पंकज चौधरी: वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
4. कृष्ण पाल: सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. रामदास अठावले: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
6. राम नाथ ठाकुर: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
7. नित्यानंद राय: गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
8. अनुप्रिया पटेल: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
9. वी. सोमन्ना: जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
10. डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी: ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
11. प्रो. एसपी सिंह बघेल: मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
12. सोभा करंदलाजे: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
13. कीर्तिवर्धन सिंह: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
14. बी.एल. वर्मा: उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
15. शांतनु ठाकुर: बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
16. सुरेश गोपी: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
17. डॉ. एल. मुरुगन: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
18. अजय टम्टा: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
19. बंदी संजय कुमार: गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
20. कमलेश पासवान: ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
21. भागीरथ चौधरी: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
22. सतीश चंद्र दुबे: कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा खान मंत्रालय में राज्य मंत्री
23. संजय सेठ: रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
24. रवनीत सिंह: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
25. दुर्गादास उइके: जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
26. रक्षा निखिल खडसे: युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
27. सुकांत मजूमदार: शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री; और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
28. सावित्री ठाकुर: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
29. तोखन साहू: आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
30. राज भूषण चौधरी: जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
31. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा: भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री
32. हर्ष मल्होत्रा: कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
33. निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया: उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
34. मुरलीधर मोहोल: सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
35. जॉर्ज कुरियन: अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
36. पाबित्रा मार्गेरीटा: विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री



