प्रीति पवार ने मुक्केबाजी में महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 01 Aug 2026 04:09 PM
प्रीति पवार ने मुक्केबाजी में महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

ऑडियो सुनें

ग्लास्गो: भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। प्रीति ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में शुरूआत से ही दबदबा बनाए रखा। उन्होंने पहला राउंड सर्वसम्मति से अपने नाम किया, जिसमें सभी पांचों जज ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में 10-8 का फैसला दिया।

बैंटमवेट वर्ग की विश्व रैंंिकग में तीसरे स्थान पर काबिज प्रीति ने दूसरे राउंड में भी आक्रामक प्रदर्शन जारी रखा और मुकाबले पर अपना नियंत्रण बनाए रखते हुए भारत के लिए दिन का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। भिवानी की एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता 22 वर्षीय प्रीति ने सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

By Nandkishoryadav