प्रधानमंत्री ने जयपुर में रोड शो किया

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार शाम जयपुर में रोड शो किया. मोदी हवाई अड्डे से सांगानेरी गेट पहुंचे और जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोड शो शुरू किया. प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के साथ एक खुली गाड़ी में सवार थे. मोदी के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ जमा थी. प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया.

रोड शो बापू बाजार, किशनपोल बाजार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़ और जौहरी बाजार से होकर गुजरा. रोड शो देखने के लिए बाजारों के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ जमा थी. उन्होंने फूल बरसाए और मोदी के समर्थन में नारे लगाए. रोड शो के कारण शहर के चारदीवारी क्षेत्र को वाहन निषेध क्षेत्र बना दिया गया और यातायात को अन्य मार्गों की तरफ मोड़ दिया गया, जिससे शहर के अन्य हिस्सों में भारी यातायात जाम की स्थिति बनी रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button