प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, जहां जहां कांग्रेस आती है…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 18 Nov 2023 04:31 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, जहां जहां कांग्रेस आती है…
ऑडियो सुनें

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान की महिलाओं के विश्वास को भी चकनाचूर कर दिया है। कांग्रेस जहां जहां आती है, वहां वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई बेलगाम हो जाते हैं।

इस दौरान कोविड के समय का उदाहरण देते हुए कहा कि पीएम ने कहा कि उस समय पूरा देश डरा हुआ था। हर परिवार चिंतित था। ऐसे में गरीब के बेटे ने सोचा कि गरीब-दलित, पिछड़ों का चूल्हा ना बुझा, कोई बच्चा भूखा ना सोए इसलिए अनाज के भंडार खोल दिए।

गरीबों को मुफ्त राशन देना शुरू किया। दिसंबर में मुफ्त राशन की योजना समाप्त हो रही है लेकिन हमने इसे अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। इससे कांगेस तिलमिला गई है, नाराज है। कांग्रेस ने मेरे खिलाफ चुनाव आयोग में इतनी बड़ी चिट्ठी दी है। कोर्ट जाने की धमकी दे रही है। लेकिन अगर गरीबों के लिए इस मोदी को जेल भी जाना पड़े तो मैं तैयार हूं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav