
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 अक्टूबर को यहां यशोभूमि अधिवेशन केंद्र में जी20 के सदस्य देशों की संसदों के पीठासीन सभापतियों (पी20) के नौवें सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. भारत की जी20 की अध्यक्षता की व्यापक रूपरेखा के तहत संसद द्वारा सम्मेलन की मेजबानी की जा रही है. भारत की जी20 की अध्यक्षता के अनुरूप नौवें पी20 सम्मेलन की थीम ‘एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य के लिए संसद’ है.



