संस्कृति पर दिए गए प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों को पुस्तक में संकलित किया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Apr 2025 07:57 PM
संस्कृति पर दिए गए प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों को पुस्तक में संकलित किया गया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली में 2015 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए भाषण से लेकर पिछले साल वाराणसी में एक नेत्र अस्पताल के उद्घाटन समारोह में दिए गए भाषण तक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विभिन्न सांस्कृतिक विषयों पर दिए गए 34 भाषणों को अब एक पुस्तक में संकलित किया गया है. ‘संस्कृति का पांचवां अध्याय’ शीर्षक वाले इस पुस्तक में पिछले 10 वर्षों में विभिन्न अवसरों पर मोदी द्वारा भारतीय संस्कृति, परंपराओं, आध्यात्मिक मूल्यों व विरासत पर दिए गए भाषणों का उल्लेख है.

जूना अखाड़े के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने शुक्रवार शाम को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की उपस्थिति में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में इस पुस्तक का विमोचन किया. इस संकलन में 34 भाषण हैं, जिन्हें कालक्रम के अनुसार क्रमबद्ध किया गया है. इसकी शुरुआत दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से दिए गए 2015 के स्वतंत्रता दिवस के भाषण से होती है, तथा अंतिम भाषण अक्टूबर 2024 में वाराणसी में आर. जे. शंकर नेत्र चिकित्सालय के उद्घाटन के अवसर पर दिया गया उनका संबोधन है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu