निजी विद्यालय की छात्रा और एक शिक्षिका लापता, परिवार ने धर्म परिवर्तन करने के लिए अपहरण का लगाया आरोप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Jul 2023 09:08 PM
निजी विद्यालय की छात्रा और एक शिक्षिका लापता, परिवार ने धर्म परिवर्तन करने के लिए अपहरण का लगाया आरोप
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान में बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा और एक महिला शिक्षक के लापता होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. लापता छात्रा के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि लड़की का धर्म परिवर्तन करने के लिए अपहरण किया गया. पुलिस ने कहा कि मामले की सभी कोण से जांच की जा रही है और दोनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि एक निजी विद्यालय में 12वीं की छात्रा हिंदू है, जबकि शिक्षिका मुस्लिम है और उसकी उम्र 21-22 साल है.
अपहरण के संबंध में शनिवार को डूंगरगढ़ पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. डूंगरगढ थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने कहा, ह्ललड़की 30 जून को विद्यालय जाने के लिए अपने घर से निकली थी, लेकिन वह ना तो विद्यालय पहुंची और ना ही घर लौटी. जब उसके परिवार के सदस्यों ने पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि उसकी शिक्षिका निदा बहलीम भी गायब है.ह्व उन्होंने बताया कि छात्रा के परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं कि यह धर्म परिवर्तन की साजिश है, लेकिन उनका पता लगने पर ही सारी चीजें स्पष्ट हो पायेंगी.
उन्होंने बताया कि कई टीम छात्रा और शिक्षिका का पता लगाने के काम में जुटी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu