रसेल के तूफान में उड़ा पंजाब, केकेआर छह विकेट से जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Jun 2023 09:41 PM
रसेल के तूफान में उड़ा पंजाब, केकेआर छह विकेट से जीता
ऑडियो सुनें

मुंबई. उमेश यादव की उम्दा गेंदबाजी के बाद आंद्रे रसेल के तूफानी अर्धशतक से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को यहां पंजाब ंिकग्स को छह विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब ंिकग्स के 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने रसेल की 31 गेंद में आठ छक्कों और दो चौकों से नाबाद 70 रन की पारी और सैम बिंिलग्स (23 गेंद में नाबाद 24, एक चौका, एक छक्का) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 90 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 14.3 ओवर में चार विकेट पर 141 रन बनाकर आसान जीत हासिल की। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 26 रन बनाए।पंजाब ंिकग्स की ओर से राहुल चाहर ने चार ओवर में सिर्फ 13 रन देकर दो विकेट चटकाए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए।उमेश (23 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 137 रन पर सिमट गई थी। टिम साउथी (36 रन देकर दो विकेट) ने भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए दो विकेट चटकाए।पंजाब ंिकग्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी उसके शीर्ष स्कोरर भानुका राजपक्षे (31) और शिखर धवन (16) के बीच दूसरे विकेट के लिए 41 रन की रही। राजपक्षे के अलावा कागिसो रबादा (25) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे केकेआर की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने सातवें ओवर में 51 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए लेकिन इसके बाद रसेल ने अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया। अंिजक्य रहाणे ने अर्शदीप के पहले ओवर में दो चौकों के साथ शुरुआत की लेकिन कागिसो रबादा के अगले ओवर में ओडियन स्मिथ ने शॉर्ट थर्ड मैन पर उनका शानदार कैच लपका। उन्होंने 12 रन बनाए।सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर भी तीन रन बनाने के बाद स्मिथ की गेंद पर हरप्रीत बरार को कैच दे बैठे। कप्तान श्रेयस अय्यर (26) ने अर्शदीप पर लगातार दो चौके जड़ने के बाद रबादा और स्मिथ पर भी चौके मारे। वह हालांकि लेग स्पिनर राहुल चाहर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहराकर रबादा को कैच दे बैठे।चाहर ने एक गेंद बाद नितीश राणा (00) को पगबाधा करके केकेआर को चौथा झटका दिया। चाहर का यह ओवर मेडन रहा।रसेल ने बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत पर दो छक्कों के साथ रन गति में इजाफा किया। टीम ने 10 ओवर में चार विकेट पर 73 रन बनाए। रसेल ने स्मिथ के ओवर में चौका और तीन छक्के जड़कर केकेआर का पलड़ा भारी किया और 12वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। बिंिलग्स ने भी छक्का जड़ा जिससे ओवर में 30 रन बने।
केकेआर को अंतिम आठ ओवर में सिर्फ 29 रन की दरकार थी। रसेल ने अर्शदीप पर चौके के साथ सिर्फ 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu