उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी की सार्वजनिक मंच पर बेइज्जती हो गए।
एक नवरात्रि कार्यक्रम में पहुंचे पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी को भजन गाने के लिए बुलाया गया.
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी कार्यक्रम के अतिथि थे। उन्होंने देखा तो शक हुआ कि साउण्ड बज रहा है और दलेर मेंहदी सिर्फ होंठ हिला रहे हैं। आयोजकों ने भी इसकी शिकायत मंत्री से की तो मंत्रीजी सीधे मंच पर जा पहुंचे।
और मेहदी की बोलने की क्षमता पर टिप्पणी करते हुए कहा, “बोल तो पा नहीं रहे, गाना क्या गाओगे!” आपको इसलिए बुलाया कि आप बेवकूफ बनाएंगे. आप साउण्ड चलाकर आवाज निकाल रहे हैं आप बोल तो पा नही रहे, गाना क्या गाएंगे
इससे वहां बैठे दर्शक और श्रोताओं ने भी इसका समर्थन किया। इसके बाद दिलेर मेहंदी ने माइक संभालकर अपनी सफाई दी और कहा कि
आपने मुझे इज्जत देकर बुलाया, मैं हाथ जोड़कर रिक्वेट कर रहा हूं. उसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ लेकिन दलेर मेंहदी की आवाज में अब वो दम नही रहा, ऐसी टिप्पणी करते हुए दर्शक पाए गए।
लोग पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों नहीं बोल पा रहे थे दिलेर मेहंदी?
उत्तराखंड के टिहरी स्थित ऐतिहासिक कुंजापुरी मेले में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मशहूर पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी के लाइव कंसर्ट को बीच में ही रोक दिया. नवरात्र के पावन मौके पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंत्री सीधे मंच पर चढ़ गए और दलेर मेहंदी से कड़े लहजे में कहा- आपसे बोला तो जा नहीं रहा है और गाना क्या गाएंगे. यह मां दुर्गा की आराधना से जुड़ा धार्मिक आयोजन है और इसकी मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए. स्थानीय लोगों का आरोप है कि दलेर मेहंदी के शराब के नशे में प्रस्तुति दे रहे थे इसलिए मत्री ने उन्हें ऐसा करने से रोका. हालांकि दिलेर मेहंदी के शराब के नशे में होने के दावे की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.