पुरी: 19 जून को भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिये सात हजार टिकट बेचे जाएंगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 Jun 2023 09:59 PM
पुरी: 19 जून को भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिये सात हजार टिकट बेचे जाएंगे
ऑडियो सुनें

पुरी. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) 19 जून को देवी-देवताओं के ‘दर्शन’ के लिए कुल 7000 टिकट बेचेगा . एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी. इस दिन 12वीं शताब्दी के तीर्थस्थल पर एक विशेष अनुष्ठान ‘नबजौबन दर्शन’ आयोजित किया जाएगा, जो ‘स्नान जात्रा’ के बाद के 15-दिवसीय ‘अनाबसार’ (पृथक-वास अवधि) की समाप्ति को चिह्नित करेगा.

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने बताया कि जो भी श्रद्धालु 100 रुपये देकर टिकट खरीदेंगे वह मंदिर में ‘नेट्रो उत्सव’ के बाद सुबह आठ से नौ के बीच भगवान के दर्शन कर सकते हैं. एसजेटीए के प्रमुख प्रशासक रंजन कुमार दास ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि दर्शन के लिये भुगतान करके टिकट खरीदने वालों को दक्षिण द्वार से मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी. एक अधिकारी ने बताया कि अगले दिन होने वाली प्रसिद्ध रथयात्रा के लिये मंदिर के कपाट उस दिन पूर्वाह्न 11 बजे बंद कर दिये जायेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu