राहुल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं को बधाई दी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 30 May 2022 05:03 PM
राहुल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं को बधाई दी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में सफल अर्भ्यिथयों को बधाई दी और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में इस साल सफल होने वाले अर्भ्यिथयों को बधाई। शीर्ष तीन स्थानों पर महिलाओं को देखकर खुशी होती है। आप लोगों पर पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ भारत की सेवा करने की बड़ी जिम्मेदारी है। भविष्य के लिए आप लोगों को शुभकामनाएं।’’

यूपीएससी ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा-2021 के परिणाम घोषित किये, जिसमें श्रुति शर्मा पहले स्थान पर रही हैं जबकि अंकिता अग्रवाल और गामिनी ंिसगला ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। आयोग ने बताया कि लगभग 685 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। सफल परीक्षार्थियों में सामान्य वर्ग के 244, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 73, अन्य पिछड़ा वर्ग के 203, अनुसूचित जाति के 105 और अनुसूचित जनजाति के 60 परीक्षार्थी शामिल हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav