राहुल गांधी को नहीं पता लोकतंत्र की परिभाषा: कंगना रनौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Apr 2024 10:36 PM
राहुल गांधी को नहीं पता लोकतंत्र की परिभाषा: कंगना रनौत
ऑडियो सुनें

मंडी. अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकतंत्र की परिभाषा नहीं जानते हैं. रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार हैं. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से इतर मीडियार्किमयों से कहा, ”राहुल जी को लोकतंत्र की वास्तविक परिभाषा नहीं पता. वह किस लोकतंत्र की बात कर रहे हैं. हम लोकतंत्र में चुनाव लड़ रहे हैं और इसे ही असली लोकतंत्र कहते हैं.” रनौत पहली बार यहां अपने निर्वाचन क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलीं.

उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीट जीतेगी और आगामी चुनाव में “400 पार” का लक्ष्य हासिल करेगी.
बैठक में भाजपा के सभी विधायक और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी मौजूद थे. हालांकि, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह मौजूद नहीं थे. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाद में उनसे उनके आवास पर मुलाकात की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu