भारत माता की आत्मा को लहूलुहान करने के लिए विश्व भर के हिंदुओं से माफी मांगे राहुल गांधी : आदित्यनाथ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Jul 2024 07:50 PM
भारत माता की आत्मा को लहूलुहान करने के लिए विश्व भर के हिंदुओं से माफी मांगे राहुल गांधी : आदित्यनाथ
ऑडियो सुनें

लखनऊ/नयी दिल्ली. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर ‘भारत माता की आत्मा को लहूलुहान’ करने का सोमवार को आरोप लगाते हुए उनसे ‘विश्व के करोड़ों हिंदुओं से माफी’ की मांग की. आदित्यनाथ ने हिंदुओं को सहिष्णुता और उदारता का पर्याय बताया तथा कांग्रेस पर ह्लमुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में डूबे होने’ का आरोप लगाया. लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को हिंदू कहने वाले हर समय ‘हिंसा और नफरत फैलाने’ में लगे हैं.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा,” हिंदू भारत की मूल आत्मा है. हिंदू सहिष्णुता, उदारता और कृतज्ञता का पर्याय है. गर्व है कि हम हिंदू हैं.ह्व उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी हुई, स्वयं को ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ कहने वाली जमात के ‘शहजादे’ को यह बात भला कैसे समझ आएगी? मुख्यमंत्री ने कहा,”आपको विश्व के करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए राहुल जी! आपने आज एक समुदाय को नहीं, भारत माता की आत्मा को लहूलुहान किया है.ह्व

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण संबंधी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए गांधी ने कहा, ”सभी धर्मों और हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और निडरता की बात की है. वे कहते थे कि डरो मत, डराओ मत. शिवजी कहते हैं डरो मत, डराओ मत. वह अहिंसा की बात करते हैं. लेकिन जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा, नफरत और असत्य की बात करते हैं.” इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार तरीके से विरोध जताया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर बात है.

राहुल गांधी ने सरकार का विरोध करते हुए शिवभक्तों का भी विरोध किया: चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सोमवार को निशाना साधते हुए यहां कहा कि कांग्रेस नेता ने सरकार का विरोध करने के प्रयास में भगवान शिव के भक्तों का विरोध करना शुरू कर दिया है. पासवान ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा को घटाने का भी आरोप लगाया. लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के बारे में पूछे जाने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग ने कहा कि कोई भी शिव भक्त यह बर्दाश्त नहीं करेगा जिस तरह उन्होंने लोकसभा में भगवान की तस्वीर लहराई.

सदन के बाहर चिराग पासवान ने कहा, ”नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा होती है. आप इस तरह के बयान नहीं दे सकते.” उन्होंने कहा, ”सरकार का विरोध करते-करते उन्होंने शिवभक्तों का विरोध करना शुरू कर दिया. मैं भी शिव भक्त हूं. मैं भगवान शिव में आस्था रखता हूं. जिस तरह से आप अपने राजनीतिक फायदे के लिए सदन में शिव की तस्वीर लहरा रहे थे, कोई भी शिवभक्त उसे बर्दाश्त नहीं करेगा.” केंद्रीय मंत्री ने पूछा, ”वह कह रहे थे कि डरो मत, लोगों को डराओ मत…यह एक मजाक था. उन्होंने तस्वीर को मेज पर रख दिया, उस पर कागज रख दिए, क्या यही उनकी आस्था है.” पासवान ने राहुल गांधी पर सरकार के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाकर नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को घटाने का भी आरोप लगाया.

उन्होंने गांधी का जिक्र करते हुए कहा, ”नेता प्रतिपक्ष के तौर पर आपका गंभीर कर्तव्य है कि आप नीतिगत मुद्दों पर सरकार को घेरें. आपने तथ्यात्मक रूप से सारी गलत टिप्पणियां कीं. हर टिप्पणी पर संबंधित मंत्री को स्पष्टीकरण देना पड़ा.” पासवान ने कहा, ”आपने लोगों को गुमराह करने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया, चुनाव के दौरान भी यही किया गया था. आपने संविधान और आरक्षण के बारे में गलत बातें कहीं. यह पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है. व्यक्तिगत टिप्पणी करना उचित नहीं है.” लोकसभा में, राहुल ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा कि हिंदू धर्म का मतलब भय, घृणा और झूठ फैलाना नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu