राहुल गांधी ने लोगों से कांग्रेस के घोषणापत्र पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करने का आग्रह किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Apr 2024 07:13 PM
राहुल गांधी ने लोगों से कांग्रेस के घोषणापत्र पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करने का आग्रह किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी के घोषणापत्र को कई लोगों ने ”क्रांतिकारी” बताया है और उन्होंने लोगों से घोषणापत्र को लेकर सोशल मीडिया के जरिये अपनी प्रतिक्रिया साझा करने का आग्रह किया. गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने यह अपील की.

राहुल गांधी ने सुबह करीब 10 बजे वीडियो साझा करते हुए एक पोस्ट में कहा, ”मैंने यह वीडियो कल रात 12:30 बजे बनाया था, लेकिन मेरी टीम ने सोचा कि देर रात होने की वजह से इसे अभी साझा नहीं किया जाए . इसलिए यह वीडियो मैं अब साझा कर रहा हूं क्योंकि संदेश अभी भी प्रासंगिक है.” उन्होंने कहा, ”कांग्रेस का घोषणापत्र हर भारतीय की आवाज है, अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा करें.” गांधी ने कहा कि उन्होंने तेलंगाना में रैली से वापस आने के बाद यह वीडियो बनाया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें बताया कि यह एक ”क्रांतिकारी” घोषणापत्र है.

गांधी ने लोगों को उनके सुझावों के लिए धन्यवाद दिया, जिनसे घोषणापत्र को आकार देने में मदद मिली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने जनता से घोषणापत्र पर उनके साथ प्रतिक्रिया साझा करने और उन्हें यह बताने के लिए कहा कि उन्हें (लोगों) इसमें क्या पसंद आया और क्या नहीं.

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें उसने जाति जनगणना कराने, आरक्षण की सीमा बढ.ा कर 50 प्रतिशत से अधिक करने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने और नई शिक्षा नीति में संशोधन करने समेत कई वादे किए हैं. पार्टी ने अपने घोषणापत्र को ‘न्याय पत्र’ नाम दिया है. यह पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu