राहुल ने सोनिया गांधी को तोहफे में दी ‘नूरी’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 Oct 2023 08:19 PM
राहुल ने सोनिया गांधी को तोहफे में दी ‘नूरी’
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में अपनी मां सोनिया गांधी को ‘जैक रसेल टेरियर’ नस्ल की ‘पपी’ उपहार में दी है जिसे उन्होंने ‘नूरी’ नाम दिया है. राहुल गांधी ने एक वीडियो में ‘नूरी’ को अपने परिवार का ‘सबसे नया सदस्य’ बताया. विश्व पशु दिवस पर अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी को गोवा की निजी यात्रा करते और उस ‘पपी’ से मिलते देखा जा सकता है जिसे बाद में दिल्ली लाया गया.

राहुल गांधी ने कहा, ”मैं चाहता हूं कि आप सभी हमारे परिवार के सबसे नए और सबसे प्यारे सदस्य नूरी से मिलें. वह गोवा से सीधे हमारी बाहों में आई और हमारे जीवन की रोशनी बन गई. बिना शर्त प्यार और वफादारी – यह खूबसूरत जानवर हमें बहुत कुछ सिखा सकता है!” उनका कहना है, ”हमें सभी जीवित प्राणियों की रक्षा करने और उनके साथ अपना प्यार साझा करने का संकल्प लेना चाहिए.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu