
नयी दिल्ली. कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी की लद्दाख यात्रा कई मायनों में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की अगली कड़ी है.
राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख की यात्रा पर हैं. उन्होंने सोमवार देर शाम को लेह के बाजार में लोगों से मुलाकात की. उन्होंने लोगों से मुलाकात की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं और कहा कि ‘भारत जोड़ो’ हर भारतीय के दिल और दिमाग में गहराई से बसा हुआ है.
उन्होंने कहा, ”लेह की सड़कों पर गूंजता ‘भारत माता की जय’ का घोष इस एकता का एक मजबूत उदाहरण है. स्नेह और सौहार्द से भरी इस आवाज को कोई ताकत दबा नहीं सकती.” पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”इस साल की शुरुआत में, 24 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी जम्मू के झज्जर कोटली में लद्दाख के एक प्रतिनिधिमंडल से मिले थे. उस प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग चाहते थे कि राहुल गांधी लद्दाख आएं और चीन के साथ सीमा से जुड़ी चुनौतियों के बारे में लोगों के अनुभवों के साथ-साथ स्थानीय निर्वाचित निकायों के सशक्तिकरण पर उनके विचारों को भी सुनें.”
कांग्रेस नेता के अनुसार, ”राहुल गांधी ने ऐसा करने का वादा किया था. उनकी इस सप्ताह की लद्दाख यात्रा उसी वादे को पूरा करने के लिए है.” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह लद्दाख यात्रा कई मायनों में भारत जोड़ो यात्रा की ही अगली कड़ी है.
महंगाई आसमान छू रही है, सरकार का पूरा ध्यान प्रधानमंत्री की छवि बचाने पर: कांग्रेस
कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि जनता इस बात को समझ गई है कि सरकार का सारा ध्यान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि बचाने और अपने पूंजीपति मित्रों को फ.ायदा पहुंचाने पर है.
रमेश ने महंगाई बढ.ने से संबंधित एक खबर का हवाला देते हुए ‘एक्स’ (पूर्व का ट्विटर) पर पोस्ट किया, ”मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है. सब्ज.ी, आटा, चावल, दाल समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की क.ीमतें लगातार बढ. रही है. डेढ. महीने में थाली 28 प्रतिशत महंगी हो गई है.”
उन्होंने कहा, ”एक तरफ महंगाई बढ. रही है, दूसरी तरफ. किसानों को उनकी उपज के सही दाम नहीं मिल रहे हैं. न्यूनतम समर्थन मूल्य का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ. किसान अनाज कम दाम में बेचने को मजबूर होते हैं, लेकिन जैसे ही कृषि उत्पाद पूंजीपतियों के गोदामों में पहुंचते हैं, उनकी क.ीमतें एकाएक बढ. जाती हैं.” कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि प्याज. पर निर्यात शुल्क में 40 प्रतिशत बढ.ोतरी के कारण नासिक में एशिया की सबसे बड़ी प्याज. मंडी बंद है. रमेश दावा किया, ”जनता भी अब समझ चुकी है कि इस सरकार का सारा ध्यान सिफ.र् प्रधानमंत्री की छवि बचाने और अपने पूंजीपति मित्रों को फ.ायदा पहुंचाने पर है.”



